कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, डॉक्टरों ने दी खुशखबरी

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर लंबे समय के बाद अच्छी खबर सामने आ रही है। पिछले हफ्ते उनकी हालत गंभीर होने की खबर के बाद अब यह बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से काफी बेहतर हो गई है। 

बता दें कि राजू की बेटी अंतरा का यह कहना है कि उनके पिता अब पहले से ठीक हैं, पर वो अभी भी बेहोश हैं। डॉक्टर उनका बेहतर से बेहतर इलाज करने में जुटे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डॉक्टर्स राजू की तबीयत को लेकर अब पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि थोड़ा समय लगेंगा, लेकिन राजू अब ठीक हो जाएंगे। 

आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं और बेहोश भी चल रहे हैं। उनके होश में न आने को लेकर डॉक्टरों ने यह भी बताया है कि राजू के दिमाग के ऊपरी हिस्से तक ऑक्सीजन सही से नहीं पहुंच पा रही जिस कारण से उनका दिमाग काम नहीं कर रहा। बस एक बार अगर उनके दिमाग तक ऑक्सीजन ठीक ढंग से पहुंच जाएं तो वो होश में आ जाएंगे।

राजू श्रीवास्तव पिछले 15 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। वहीं जिम में वर्कआउट करते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी थी और वो बेहोश होकर वहीं गिर भी गए थे। तब से लेकर आजतक उनको होश नहीं आया है और उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *