डेस्क। बायकॉट ट्रेंड से धराशायी हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ और आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अभी तक चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हर कोई इन फिल्मों को लेकर बातें करने में लगा हुआ है। इंटरनेट सेंसेशन और बेबाक एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी इस पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अक्षय कुमार की इस फिल्म को पुराने जमाने की फिल्म करार दिया है। उर्फी का कहना है कि ये फिल्म अब क्यों बनी है, इसे तो 30 साल पहले ही बनना चाहिए था। इसके साथ ही जब आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बारे में पूछा गया तो उर्फी ने बताया कि फिलहाल ये फिल्म उन्होंने अभी नहीं देखी है।
एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद से अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के बारे में पूछा गया था जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा, जिसके बाद उन्हें लगता है कि इस फिल्म को 30 साल पहले ही 90 के दशक में रिलीज होना चाहिए था। ये फिल्म इतने समय बाद आखिर क्यों रिलीज हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि माफ करना पर बहन की शादी और उसके लिए दहेज जमा करना, ये सारी 30 साल पुरानी चीजें हैं अब ऐसी फिल्में आनी ही नहीं चाहिए। जिसमें बहन-भाई से कहे कि आप मेरी शादी की फिक्र छोड़ दीजिए।
