बीजेपी करवाना चाह रही हिंसा इसे नही पसन्द अमन

admin
By admin
1 Min Read

देश: पैगम्बर मोहम्मद को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद तेलंगाना पुलिस ने भाजपा विधायक टी राजा सिंह को हिरासत में ले लिया है। वही अब उनके बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। खुद को मुस्लिम हितैषी बताने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने इस सबके बीच भाजपा पर वार किया है।

ओवैसी ने अपने बयान में कहा, भाजपा सत्ता लोभी है। वह सत्ता के लिये किसी भी हद तक जा सकती है। सत्ता के लिए भाजपा जानबूझकर राज्य में दंगा भड़काना चाहती है। हैदराबाद का माहौल शान्त है कोई दंगा नहीं है। तो यह भाजपा को हजम नही हो रहा। वह किसी न किसी तरीके से यहां दंगा भड़काना चाहती है।
ओवैसी ने कहा, भाजपा अमन नही देख सकती। तेलंगाना के लोग हिंसा नही चाहते लेकिन भाजपा को हिंसा पसन्द है। वह जानबूझकर पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ बयान दिलवा रही है। क्योंकि इस सरकार को अमन नही पसन्द यह एक समुदाय के लोगो से नफरत करती है। वही अब इसकी रणनीति तेलंगाना में दंगा भड़काने की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *