BJP Vs AAP: आप का पलटवार बोला, 5 करोड़ के ऑफर वाले फोन कॉल का है सबूत

admin
By admin
2 Min Read

BJP Vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को यह दावा किया है कि दिल्ली में AAP सरकार गिराने के लिए बीजेपी द्वारा AAP विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये के ऑफर दिए गए थे। जिसको उन्होंने भाजपा का ऑपरेशन लोटस नाम दिया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने अब यह दावा भी किया कि बीजेपी के ऑफर वाली कॉल का सबूत भी उनके पास मौजूद है। इसी सियासी माहौल में वार-पलटवार का दौर छेड़ दिया है।

अब इस कड़ी में AAP के आरोपों पर जवाब देते हुए बीजेपी ने मनीष सिसोदिया पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के झूठे दावे पेश करने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह कहा, “उन्हें फोन करने के लिए अपने ही कार्यकर्ता मिलते हैं। आगे वो बोले कि उनके दावों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। क्योंकि लोग दिल्ली सरकार की शराब नीति पर आम आदमी पार्टी से कुछ जवाब चाहते हैं, जिससे दिल्ली सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान हुआ है।

परवेश वर्मा इसके बाद बोले, “दिल्ली का शिक्षा मंत्री अकेला ऐसा शिक्षा मंत्री है जो शराब मंत्री भी बना बैठा है, जो स्कूलों की बातें करता है और पीने की उम्र कम करके युवाओं को शराब भी पिलाता है। दिल्ली का शिक्षा मंत्री इतना अशिक्षित है कि कमीशन 2% से 12% कैसे हुआ? इसका जवाब तक देने में असमर्थ है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *