सोनिया और राहुल के नाम में सिमट कर रह गई है कांग्रेस!

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की संचालन समिति से इस्तीफा दिया है। इस कड़ी में ऐसा भी माना जा रहा कि आनंद शर्मा पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार से हटकर सोचने की खास जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सोनिया और राहुल गांधी तक ही सिमट कर रह गई है।

वहीं आनंद शर्मा ने भी एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा, “ऐसा कोई कारण नहीं है कि कांग्रेस को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तक ही सीमित रखा जाए। 

क्या कांग्रेस केवल इन दो नामों तक ही सीमित होक रह गई है? क्या यह कहकर हम कांग्रेस पार्टी के इतिहास का मजाक नहीं उड़ा रहे हैं। हम विरोधी नहीं हैं, बल्कि हम सुधारवादी हैं। पार्टी के संविधान का पालन करने के लिए कहना क्या यह एक अपराध है?”

आनंद शर्मा को इसी वर्ष 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। वहीं रविवार को इस्तीफा देने के बाद उन्होंने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि, “मैंने हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस की संचालन समिति की अध्यक्षता से भारी मन से इस्तीफा दिया है। यह दोहराते हुए कि मैं आजीवन कांग्रेसी हूं और अपने विश्वास पर कायम भी रहूंगा। 

आगे उन्होंने कहा कि मेरे खून में दौड़ने वाली कांग्रेस की विचारधारा के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं, इसमें कोई शक भी नहीं है। हालाँकि एक स्वाभिमानी व्यक्ति के रूप में निरंतर बहिष्कार और अपमान को देखते हुए मेरे पास कोई विकल्प नहीं बच रहा था।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *