महिला को ऐसे लगाया ऑफिस में गले की चराचर कर टूट गई पसलियां

admin
By admin
2 Min Read

Shocking: अब समय काफी बदल गया है। अब जब हम किसी से मिलते है तो हम उससे दूर से हैलो बोलने की वजह उसे सीधे अपनी बाहों में भर लेते हैं। वही जब हम किसी को गले मिलते है तो हम उसे यह भी फील करवाने की कोशिश करते हैं कि वह हमारे लिए कितना खास है।

वही अब हम आपको बताने जा रहे हैं गले लगने की एक ऐसी घटना जिसमे एक व्यक्ति जब ऑफिस में अपने सामने वाले को गले लगाता है। तो उसकी पसलियां टूट जाती है। सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन वास्तव में यह घटना बिल्कुल सच है।
असल मे यह घटना चीन के हुनान प्रांत के यूयैंग शहर (Yueyang city) की है। जहां एक महिला ने दावा किया है कि जब उसके सहकर्मी ने उसे कस कर गले लगाया तो उसकी पसलियां टूट गई। महिला ने अपने सहकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और उससे मुआवजे की रकम मांगी।
महिला ने आरोप लगाया है की जब वह ऑफिस में अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ बात कर रही होती है। तभी वह ( आरोपी सहकर्मी) आता है और महिला से गले लगाने की अनुमति मांगता है और महिला जैसे ही उसे हां बोलती है तो वह उसे इतनी जोर से गले लगाता है। की उसकी पसलियां टूट जाती है। 
गले लगाने के पांच मिनट बात महिला के सीने में तेज दर्द उठता है और महिला अस्पताल जाती है। जब वहां एक्सरे होता है तो पता चलता है महिला की तीन पसलियां टूट गई है। महिला की टूटी पसलियों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *