असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर परीक्षा 27 को देखे डीटेल्स

admin
By admin
2 Min Read

रोजगार: अगर आप असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की भर्ती का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। तो आपका यह इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि अब ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की भर्ती परीक्षा 27 अगस्त 2022 को होगी।

जानकारी के लिए बता दें अगर आप भी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की भर्ती की परीक्षा देने जा रहे हैं। तो आप इससे जुड़ी जानकारी opsc.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती में 796 pdo पर भर्ती होनी है। पहले यह परीक्षा 21 अगस्त को होनी थी लेकिन किसी कारण वश यह परीक्षा स्थगित हो गई थी और अब इस परीक्षा का आयोजन पुनः 27 अगस्त को किया गया है।
जानकारी के मुताबिक परीक्षा 27 अगस्त को होगी। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा 9 बजे से 10:30 बजे तक होगी. इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 11:30 से 01 बजे तक और तीसरे शिफ्ट की परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। आप परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *