भारत vs जिम्बाब्वे:- बेहद खराब प्रदर्शन के साथ हुई जिम्बाब्वे शुरुआत

admin
By admin
1 Min Read

खेल: आज भारत और जिम्बाब्वे का दूसरा वन डे मैच है। इस वन डे मैच में भारत के कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीता है। उन्होंने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बैटिंग करने का मौका दिया है। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का प्रदर्शन दूसरे वन डे में बेहद खराब रहा है।

जिम्बाब्वे की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट गवा दिए हैं और महज 39 रन बना पाए हैं। जिम्बाब्वे के टी कैटानो ने 7, इनोसेंट काइया ने 16, माधवीरे ने 2 और चकाब्वा ने 2 रन बनाए आउट हो गए हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने दो , मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया हैं।
जानकारी के लिए बता दें भारत की टीम जिम्बाब्वे 3 दिन के दौरे के लिए गई हुई है। पहला मैच भारत ने जीता था। वही इस सीरीज का आखिरी मैच 22 अगस्त को होगा। बताते चले जमबाम्बे के दौरे के बाद यूएई में एशिया कप खेलने जाना है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *