विदेश: अगर आप भी अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं और आपको लगता है कि यह आपके लिए बहुत आसान है तो आप यह बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। क्योंकि अब आपको अमेरिका जाने के लिए 2024 तक का इंतजार करना पड़ सकता है और इसका कारण है आपका विजिटर वीजा। असल मे अगर आप विजिटर वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तो यह आपको 1.5 साल में मिलेगा। वही अगर आप इस समय इसके लिए अप्लाई करेगी तो आपको अमेरिका जाने के लिये विजिटर वीजा मार्च अप्रैल 2024 में मिलेगा।
जानकारी के लिए बता दें प्रतीक्षा विजिटर्स वीजा के लिए दिल्ली में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में वीजा अपॉइंटमेंट की औसत प्रतीक्षा विजिटर्स वीजा के लिए 522 दिन और स्टूडेंट वीजा के लिए 471। वही अगर यह मुंबई से किया जाए तो यूएस वीजा अपॉइंटमेंट के लिए औसत इंतजार टाइम 517 दिन विजिटर वीजा के लिए है और स्टूडेंट वीजा के लिए 10 दिन है।
वेटिंग टाइम कम करने पर अमेरिका दूतावास का कहना है कि अमेरिकी सरकार वेट टाइम को कम करने के लिए उचित कदम उठा रही है. जो बैकलॉग है, उस पर सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है. गैप महामारी की वजह से बना. विदेश विभाग ने पिछले साल की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में अमेरिकी अधिकारियों की कांसुलर हायरिंग को दोगुना कर दिया है और नए प्रशिक्षित कर्मचारी भी आ रहे हैं। वीजा प्रोसेसिंग फिर से शुरू हो गई है. अमेरिकी सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है।
