WhatsApp पर आ रहा undo का फीचर, पहली बार ऐसा कुछ पेश कर रही कंपनी

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। WhatsApp बीटा वर्जन 2.22.13.5 के हालिया दावे के अनुसार, WhatsApp आपके फोन पर हटाए गए मैसेजों को undo करने के लिए एक फीचर की टेस्टिंग करने में जुटा हुआ है। यह फीचर आपको हटाए गए मैसेजों को undo करने का मौका देने आ रहा है।

इस फीचर के चलते अगर आप गलती से अपने मैसेज को हटाने का प्रयास करते हैं या हट जाता है तो इसे वापस लाया जा सकता है।

वहीं मैसेजों को हटाने के लिए टाइम लिमिट अब सभी के लिए उपलब्ध है। 

इसका उपयोग करने के लिए जैसा कि पहले कहा गया है कि, यह सुविधा आपको एक undo बटन के साथ नीचे एक छोटे से पॉप-अप के माध्यम से हटाए गए मैसेज को undo करने का ऑप्शन देगी इस हटाए गए मैसेज को undo करने की सुविधा एंड्रॉइड ऐप पर वर्जन 2.22.18.13 के साथ बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध है, लेकिन कुछ यूजर्स इसे बीटा ऐप के पुराने वर्जन पर भी चला ले रहें हैं।

आपको यह भी बता दें कि यह अभी भी बीटा वर्जन में उपलब्ध है, जिसका मतलब यह है कि इसका अभी सार्वजनिक रोलआउट होने की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है, साथ ही इस सुविधा को हम WhatsApp के ग्लोबल वर्जन पर देखने की उम्मीद भी लगा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *