डेस्क। बीते 8 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत एक बार फिर बिगड़ गई है और डॉक्टर्स ने उनको ब्रैंड डैड घोषित कर दिया है।
डॉक्टर ने बताया है कि राजू का दिल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने राजू के परिवार को जवाब दे दिया है और उनकी हालत काफी नाजुक है।
वहीं एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, 58 साल के राजू श्रीवास्तव के शरीर के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही जिस वजह से वह काला पड़ गया है। वहीं उनके शरीर का सिर्फ निचला हिस्सा काम कर रहा है। डॉक्टर्स ने अभी तक उन्हें वेंटिलेटर लगाया हुआ है और उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है।
डॉक्टर्स अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करने में जुटे हुए हैं ताकि कॉमेडियन के दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके और वे स्वस्थ होकर घर वापस जा पाएं।
वहीं उनकी हालत सुधरने की बजाय और भी बिगड़ती ही जा रही है। उन्होंने पिछले दिनों MRI भी करवाई थी, जिसमें उनके दिमाग की एक नस दबे होने की बात भी सामने आई थी।
जानकारी के लिए बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त सीने में दर्द हुआ था और वे वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर गए थे। जिसके बाद जिम ट्रेनर उन्हें दिल्ली एम्स ले गए थे, जहां एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टर्स ने यह बताया था कि उनके दिल के बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज हो गया है। पर तब से लगातार वह बेहोश हैं और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले दिल्ली एम्स में मौजूद हैं और ईश्वर से उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।
बता दें परिजन और फैन्स कभी मंदिर में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं तो कभी गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेक कर राजू के जल्दी स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं।
एक खबर के अनुसार बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन ने राजू के नाम संदेश भेजा है, जो बार-बार उनके कान में सुनाया जा रहा है। बिग बी ने अपने इस संदेश में कहा है कि, उठो राजू अभी तो बहुत काम करना है।’
