देश: आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान महात्मा गांधी का जिक्र किया और उनके रास्ते पर चलने की बात कही तो कांग्रेस ने इसपर तंज कसा। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से कहा, आम जनता से लूटकर चुनिंदा उद्योगपति मित्रों की जेब भरने वाले लोग महात्मा गांधी का नाम ना लें तो बेहतर है।
कांग्रेस ने ट्वीट के साथ एक इमेज साझा की है जिंसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते दिख रहे हैं कि मैंने महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए अपने आप को समर्पित किया है। तस्वीर में नीचे गरीबो का बुरा हाल दिखाया गया है और कांग्रेस ने दावा किया की महात्मा गांधी ने इस तरह का सपना बिल्कुल भी नहीं देखा था।
कांग्रेस ने इस तस्वीर के माध्यम से दिखाया है कि देश मे गरीबी बढ़ रही है। अमीर और गरीब के बीच खाई और चौंडी हो गई है। कांग्रेस ने आगे कहा कि सिर्फ़ 5 साल के अंदर ही उद्योगपति मित्रों का ₹10 लाख करोड़ का लोन बट्टे खाते में डालने वाले लोगों की कोशिशें किसी से छिपी नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा था कि उन्होंने महात्मा गांधी का सपना साकार किया है। मैंने उन लोगो को शशक्त बनाने का प्रयास किया जो पिछड़े है जो दलित है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने कहा गांधी जी का सपना था की देश की आजादी जन जन तक पहुंचे जन जन सरकार की योजनाओं से जुड़े और आज यह पूरा हुआ है।
