आ रहा है एसजीबी योजना के सब्सक्रिप्शन के लिए सेकेंड फेज, जानिए कब होगी शुरुआत

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना के सब्सक्रिप्शन के लिए सेकेंड फेज की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें कि SGB स्कीम की दूसरी सीरीज 22 अगस्त को खोली जाएगी और 26 अगस्त को यह  बंद हो जाएगी।

इसके लिए कीमत की घोषणा अभी तक नहीं की गई है वहीं SGB ​​योजना की पहली सीरीज इस साल 20 जून से 24 जून में शुरू की गई थी।

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में सरकार निवेशकों को फिजिकल गोल्‍ड नहीं देती, बल्कि सोने में पैसा लगाने का मौका दिया जाता है। इस योजना के चलते कोई व्‍यक्ति एक ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक सोना एक वित्त वर्ष में खरीद सकता है। साथ ही अगर आप रिटर्न की बात करें तो पिछले एक साल में सोने ने 7.37 फीसदी मुनाफा अपने निवेशकों को दिया है। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में यह पहला इश्यू होगा।

बता दें कि डिजिटल माध्यम से गोल्ड बॉन्ड के लिए आवेदन और भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए इश्यू 50 रुपये प्रति ग्राम कम होगा यानी 5,041 रुपये प्रति ग्राम आपको मिलेगा आरबीआई ने कहा कि निवेशकों को निर्धारित मूल्य पर सालाना 2.5 फीसदी ब्याज छमाही आधार पर भी दिया जाएगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्त वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 4 किग्रा गोल्ड के बॉन्ड ही खरीद सकता है। और न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी भी है। साथ ही ट्रस्‍ट या उसके जैसी संस्‍थाएं 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड भी खरीद सकती हैं।

बता दें कि सरकार ने नवंबर 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की थी। वहीं आरबीआई (RBI) सरकार की तरफ से यह बॉन्ड जारी करता है जो केवल निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (HUF), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *