Viral Video: पाकिस्तान के विश्वविद्यालय में फहराया गया तिरंगा साथ ही गूंजा वंदे मातरम, मच गया बवाल

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। अगस्त 15 को भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है जिसपर पूरे भारत में जश्न का माहौल बना हुआ हुआ साथ ही इस मौके पर पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यूनिवर्सिटी के छात्रों को तिरंगा फहराते हुए और वंदे मातरम के गाने पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए भी देखा जा रहा है, इसके साथ ही पाकिस्तान में भी बवाल मच गया है और प्रशासन को जांच के आदेश दिए गये हैं।

ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वो पाकिस्तान के शाहिदा इस्लाम कॉलेज का बताया जा रहा है, यह मुल्तान का एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है, जिसमें छात्र वंदे मातरम बजाते हुए और भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए साफ देखे जा सकते हैं। 

बता दें कि यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की मॉडल प्रतियोगिता का एक हिस्सा था जिसमें छात्रों को विभिन्न देशों को प्रतिनिधित्व करना था और इस दौरान मंच पर अलग अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे थे और इसीलिए स्टेज पर छात्र भारत का ध्वज फहरा रहे थे और वंदे मातरम गीत पर प्रस्तुति भी दे रहे थे। पर ऐसा होता देख कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया।

जिसके बाद छात्र को स्टेज से वापस जाते हुए देखा जा रहा है। वहीं, छात्र के तिरंगा फहराने के बाद कुछ छात्राओं को हाथों में दीप लिए स्टेज पर आते भी देखा जा सकता है, और छात्राएं भी तिरंगे की थीम में थी और ऐसा लग रहा था, कि वो भारत में अलग अलग सम्प्रदाय एवं अनेकता में एकता का संदेश दे रही हो । इस दौरान बैकग्राउंड में शाहरूख खान की एक फिल्म का गाना बजने लगता है। पर स्टेज पर जैसे ही छात्राएं पहुँचती हैं, उस गीत को भी बंद कर दिया जाता है, जिसके बाद चारों छात्राएं स्टेज से बाहर निकल जाती हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *