प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदियों पुराने जय जवान जय किसान के नारे में एक नई कड़ी जोड़ दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को सम्बोधित करते हुए कहा लाल बहादुर शास्त्री आज भी हमारे लिए प्रेरणा बने हुए हैं उनका मंत्र देश के आज भी समान जनक है। जय जवान जय किसान हम सबकी प्रेरणा है। अटल बिहारी वाजपेयी ने इस नारे में जय विज्ञान को जोड़ दिया था। वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमे जय अनुसंधान को जोड़ दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जय जवान जय किसान में जय अनुसंधान जोड़ने का बाद अब यह नारा। जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान हो गया है। उन्होंने आगे कहा हम तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। आज हम 5g की दुनिया मे कदम रखने जा रहे हैं। अब वह दिन दूर नही होगा जब ओफ्टिकल फाइबर गांव गांव पहुंच जाएगा।
उन्होंने आगे कहा आज डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ गया है। अब गांव गांव सायबर कैफे खुल गए हैं। हिंदुस्तान में 4 लाख कॉमन सर्विस सेंटर बन गए हैं। गांव तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश गर्व महसूस कर रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि देश के युवाओं को विकास से जोड़ा जा सके और उनकी प्रतिभा का सम्मान हो। हमे हमारी विरासत पर गर्व करना चाहिए। क्योंकि ऊंचा उड़ने के लिये जमीन से जुड़ना आवश्यक है। जब हम ऊंचा उड़ेगे तो हम विश्व के साथ खड़े होंगे।
