अचानक से ताइवान पहुंचे अमेरिका के राजनेता, बौखलाया चीन शुरू किया सैन्य अभ्यास

admin
By admin
2 Min Read

चीन: चीन ने ताइवान के नजदीक अपना सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान चीन ने तब शुरू किया जब चीन की धमकी के बाद अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गई। चीन ने उन्हें इस यात्रा से पहले चेतावनी दी थी कि इसके परिणाम बुरे साबित हो सकते हैं लेकिन उन्होंने बिना चीन से डरे ताइवान की यात्रा की। 

नैंसी पेलोसी की इस यात्रा के बाद चीन क्रोध से आग बबूला हो गया और आज उसने ताइवान के नजदीक सैन्य अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान को अभी कुछ दिन पहले ही चीन ने रोका था। जानकारी के लिए बता दें आज अचानक से अमेरिका के चार सांसद ताइवान के दौरे पर पहुंच गए हैं। इन सांसदों ने अपने दौरे की जानकारी किसी के साथ साझा नही की थी।
सूत्रों का कहना है कि अमेरिका के ये चारों राजनेता ताइवान की राष्ट्रपति ताइ इंग वेन से मिलेंगे। अमेरिका की इस हरकत से चीन गुस्से में है क्योंकि चीन अपनी वन चायना पॉलिसी के तहत ताइवान को अपना हिस्सा मानना है और किसी भी विदेशी प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा का विरोध करता है।
अमेरिका के चार राजनेताओं की यात्रा के परिपेक्ष्य में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और अखंडता की सुरक्षा के लिए मज़बूत क़दम उठाएगा। अमेरिका वन चायना पॉलिसी का समर्थन करता है, लेकिन बाइडन सरकार ने पेलोसी की यात्रा पर यही कहा था कि वे स्पीकर को कहीं जाने से नहीं रोक सकते।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *