WhatsApp पर आ रहा Avatar DP जा जबरदस्त फीचर

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। WhatsApp पर जल्द ही नया Avatar फीचर आ रहा है। लेटेस्ट लीक में Avatar फीचर से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप में आप अपने Avatar को प्रोफाइल फोटो के रूप में भी लगा सकेंगे।

WhatsApp से जुड़े हर अपडेट पर नजर रखने वाली पब्लिकेशन Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप इन दिनों Avatar को प्रोफाइल फोटो के तौर पर इस्तेमाल करने वाला है वह इस फीचर पर तेजी से काम कर रहा है। 

इससे पहले जानकारी आई थी कि व्हाट्सऐप पर अवतार फीचर आने वाला है, जिसे आप स्टिकर्स के तौर पर अपने दोस्तों को भेज पाएंगे।

पर लेटेस्ट लीक में यह भी सामने आ गया है कि आप अपने Avatar को अपनी प्रोफाइल फोटो के रूप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

इस रिपोर्ट में स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉर्ट में देखा जा सकता है कि आप कस्टमाइज करके अपना परफेक्ट Avatar न केवल क्रिएट कर सकते हैं बल्कि उसे अपनी प्रोफाइल फोटो में लगा भी सकते हैं। इसके साथ ही, बैकग्राउंड में यूजर्स को कलर बदलने की भी सुविधा दी जाएगी।

आपको यह भी बता दें कि, रिपोर्ट में शेयर किया गया स्क्रीनशॉर्ट WhatsApp beta for Android का है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फीचर WhatsApp beta for iOS और Desktop beta के लिए भी होगा। 

यह फीचर कब-तक रिलीज किया जाएगा इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *