15 अगस्त के लिए जारी हुई नियमों की एडवाइजरी, इन चीज़ों पर रहेगा प्रतिबंध

admin
By admin
2 Min Read

15 August guidelines: देश आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न बड़ी धूम-धाम से मना रहा है, इस कड़ी में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence day Festival) के जश्न और समारोहों को लेकर केंद्र सरकार ने एक एडवायजरी भी जारी की है जिसमें क्या करना है और क्या नहीं इस बारे में बताया गया है। 

देश में रोजाना कोराना के औसतन 15,000 से अधिक मामले सामने आने के बीच केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई भी बड़ी सभा का आयोजन न किया जाए और सभी लोग Covid-19 की गाइडलाइंस यानी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन करें।

इस नियमों में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के प्रत्येक जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर ‘स्वच्छ भारत’ अभियान चलाने और स्वैच्छिक नागरिक भागीदारी के माध्यम से इन्हें ‘स्वच्छ’ बनाए रखने के लिए इस अभियान को एक महीने तक जारी रखने को कहा है।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में यह भी कहा कि, ‘एहतियात के तौर पर कोविड​​​​-19 के मद्देनजर समारोह में बड़ी सभाओं से बचा जाएं। यह भी जरूरी है कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए’।

शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 16,561 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,23,557 हो चुकी है, वहीं एक्टिव केस की बात करें तो अभी देश में एक लाख 23 हजार से ज्यादा एक्टिव कोरोना पेशेंट हैं।

वहीं मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो चुकी है। 

गृह मंत्रालय ने सरकारी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने की भी अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *