Independence Day Offer: Jio का ये रिचार्ज प्लान, कम पैसों में दे रहा ज्यादा सहूलियत

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है इसकी लोकप्रियता आपको देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल जाएगी। अब जियो ने ‘2,999 Independence Offer 2022’ नाम से एक नए प्रीपेड ऐलान को पेश किया है। 

बतम दें कि मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली रिलायंस जियो नए ऑफर के तहत 100 प्रतिशत वैल्यू बैक ऑफर का भी फायदा दे रही है। 2999 रुपये इंडिपेंडेंस ऑफर 2022 प्लान को रिचार्ज कराने पर कंपनी AJIO, Netmeds, Ixigo जैसे ब्रैंड्स के कूपन भी ऑफर के साथ दे रही है।

आपको बता दें कि इस साल देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी में जियो ने इस नए ऑफर का ऐलान किया है। 2,999 Rs Independence Offer 2022 प्लान में आपको जियो ऐप्स और दूसरे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। यह नया रिचार्ज पैक 365 दिनों के लिए वैलिड होगा।  

365 दिन वाले इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। इस रिचार्ज पैक में 2.5 जीबी डेटा हर दिन आपको ऑफर किया जाता है। ग्राहक कुल 912.5 जीबी मोबाइल डेटा का इस्तेमाल इस प्लान में कर पाएंगे। हर दिन मिलने वाले 2.5 जीबी डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbsp हो जाएगी जिसके यूज़ से आप छोटे मोटे काम कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) की सुविधा भी दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *