पंजाब के आप विधायक ने टोल से बचने के लिए खुद ही हटा दिया बैरियर

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी कुछ वायरल हो जाता है। इसी कड़ी में पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक करमबीर सिंह घुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नेता ने पंजाब के होशियारपुर में टांडा के पास एक टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा लेन खोलने का इंतजार किए बिना बैरियर को खींच लिया।

बता दें कि यह पूरा वाकया टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है आप विधायक बिना टोल फीस दिए ही वहां से खिसक गए।

करमबीर सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र दसूया से आ रहे थे और वह नाराज हो गए क्योंकि टोल स्टाफ ने उन्हें देख तुरंत बैरियर नहीं हटाया और जब विधायक का काफिला चोलंग टोल प्लाजा पर पहुंचा तो इसके बाद वह अपनी गाड़ी से उतरे और अपनी कार को जाने देने के लिए खुद ही बैरियर हटा दिया और टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को डांटते हुए भी दिखे।

जिसके बाद टोल प्लाजा के एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया, “जब ‘आप’ विधायक का वाहन वीआईपी लेन में घुसा तो वे दूसरी तरफ व्यस्त थे। करमबीर घुमन ने उनके लेन के खुलने का इंतजार नहीं किया और अपने वाहन को गुजरने देने के लिए निकलकर बैरियर को हटा दिया। विधायक द्वारा बैरियर खींचने के बाद कई अन्य वाहन भी टोल शुल्क का भुगतान किए बिना ही निकल गए।”

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है उसमे विधायक गाड़ी के आगे खड़े नजर भी आ रहे हैं और उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। मौजूद सुरक्षाकर्मी भी बैरियर हटाने में विधायक का साथ दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक सुरक्षाकर्मी की टोल कर्मचारी से बहस भी हुई। करमबीर सिंह ने विधानसभा चुनाव में दौरान दसूया विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *