राष्ट्रीयमंकीफ़ॉक्स का टीका तैयार करने की रेस में दौड़ी सीरम और भारत...

मंकीफ़ॉक्स का टीका तैयार करने की रेस में दौड़ी सीरम और भारत बायोटेक कम्पनी

Monkey pox: मंकीफ़ॉक्स का प्रकोप भारत मे बढ़ता जा रहा है। आय दिन मंकीफ़ॉक्स के नए मामले सामने आने से सभी की टेंशन बढ़ गई है। राज्य सरकारों ने लोगो को सचेत करते हुए इसके बचाव की गाइडलाइंस जारी की है। वही अब नामी कम्पनियों ने इसका टीका बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जहां कोविड के समय हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी इसका टीका बनाने में सबसे आगे रही। वही इस बार पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) भी सरकार के साथ मिलकर मंकीपॉक्स का टीका बनाना चाहती है।

सूत्रों का कहना है कि अभी तक इन दोनों कम्पनियों ने मंकीफ़ॉक्स के टीके को बनाने के लिये सरकार को दस्तावेज नहीं सौंपे है लेकिन दोनो की बैठक स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हुई है। कहा जा रहा है स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ इन दोनों कम्पनियों ने ऑनलाइन बैठक की है। कम्पनियों ने दावा किया है कि वह जल्द ही इस वायरस का तोड़ निकाल लेगी और इसके टीके का निर्माण करेगी।
जानकारो ने दावा किया है कि इन्हें मंकीफ़ॉक्स का टीका बनाने के लिये जीवित वायरस की आवश्यकता पड़ेगी जिसमें आईसीएमआर इन कम्पनियों का सहयोग करेगा। दुनिया में टीका बनाने की सिर्फ दो जगह है जिसमें एक अंकलेश्वर में है और दूसरा जर्मनी के बवेरियन नॉर्डिक में है। भारत बायोटेक कंपनी के चेयरमैन डॉ. कृष्णा एला ने कहा, टीका गुजरात के अंकलेश्वर में बनेगा। सीरम कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा उनकी कम्पनी ने मंकीफ़ॉक्स के टीके को लेकर खोज शुरू की है हम यूरोप और अमेरिका के वैज्ञानिकों से संपर्क साध रहे हैं जल्द ही हम मंकीफ़ॉक्स के टीके का निर्माण करेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories