राष्ट्रीयAMU में अब सनातन धर्म की भी मिलेगी शिक्षा, होगा डेडिकेटेड कोर्स

AMU में अब सनातन धर्म की भी मिलेगी शिक्षा, होगा डेडिकेटेड कोर्स

Sanatan Dharma Teaching in AMU: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में अब छात्रों को सनातन धर्म की पढ़ाई भी कराई जाना पॉसिबल होगा। यूनिवर्सिटी के इस्लामिक स्टडीज विभाग के चैयरमैन की ओर से उच्चाधिकारियों को इससे संबंधित प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को सनातन धर्म की भी पढ़ाई कराने का आग्रह पेश किया गया है।

प्रस्ताव के मुताबिक, यह पढ़ाई ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए होगी, जिसमें सनातन धर्म के साथ ही अन्य धर्मों के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।

एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित हुए वर्चुअल समारोह में दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएमयू के इस्लामिक स्टडी डिपार्टमेंट की खासा  तारीफ की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि विदेशी छात्रों को भारत की संस्कृति से भी रूबरू करवाया जाना चाहिए।

पीएम मोदी की तारीफ के बाद विभाग के शिक्षकों ने यह भी कहा था कि एएमयू ऐसा काम पहले से कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। 

इसके बाद ही विभाग की ओर से अब नए नया कोर्स शुरू करने का फैसला लिया गया है जो सनातन धर्म की शिक्षा देगा।

कम्प्रेटिव रिलीजन नाम से शुरू होने वाले इस कोर्स के जरिए विद्यार्थियों को सनातन धर्म के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उनको अन्य धर्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories