अमेरिका; अमेरिका ने दावा किया है कि वह मैक्सिको की सीमा पर हिरासत में लिये गए सिखों की पगड़ी उतरवाने के परिदृश्य में जांच कर कर रहे हैं और पता लगाने की कवायद के जुटे हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओ ने दावा किया है कि मैक्सिको की सीमा पर करीब 50 सिखों की पगड़ी उतरवा ली गई है।
जानकारी के लिये बता दें अभी हाल ही में मैक्सिको और अमेरिका की सीमा पर रिकॉर्ड तोड़ भारतीय प्रवासी पकड़े गए हैं। इन प्रवासियों में ज्यादातर सिख धर्म के लोग हैं। वही सिखों में पगड़ी पहनना अनिवार्य है यह इनकीं आचरण का हिस्सा है अब ऐसे में इनकीं पगड़ी उतरवाने के पीछे की वजह जानना आवश्यक है। क्योंकि यह उनके मूल सिद्धांतों को आहत करता है।
मैकिसको की सीमा पर सिखों की पगड़ी उतरवाने को अमेरिकन सिविल लिबर्टीज़ यूनियन ने कानून का उल्लंघन बताया है। यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) कमिश्नर को एक पत्र लिखकर कहा है कि यह धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। वही अभी तक इस बात को लेकर कोई ऐसा साक्ष्य सामने नही आया है जिससे यह पता लगाया जा सके की पगड़ी से सुरक्षा को किस प्रकार का खतरा था।
जानकारी के लिये बता दें बीते साल अक्तूबर से लेकर अब तक अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर 13 हज़ार भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया। इन भारतीयों में सबसे ज्यादा संख्या सिखों की है जो पंजाब राज्य से सम्बंधित है।