राष्ट्रीयपाक के बाद चीन के समर्थन में उतरा श्री लंका कही बड़ी...

पाक के बाद चीन के समर्थन में उतरा श्री लंका कही बड़ी बात

America: चीन की चेतावनी के बाद अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुँच गई। उनके ताइवान पहुँचने से चीन के ह्रदय में गुस्से की चिनगारी सुलग उठी थी। चीन उनके ताइवान दौरे का विरोध कर रहा था और उसको पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त हुआ। वही अब पेलोसी के दौरे का श्री लंका ने विरोध किया है। श्री लंका के राष्ट्रपति विक्रम रनिल विक्रमसिंघे ने कहा कि सभी देशों को इस प्रकार के उकसावे वाली गतिविधियों से बच कर रहना चाहिए। क्योंकि यह देश मे तनाव का माहौल उत्पन्न करता है।

रनिल विक्रमसिंघे ने आज चीन के राजदूत की झेनगॉन्ग से मुलाकात की ओर उनसे मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, चीन के राजदूत की झेनगॉन्ग से मुलाकात हुई है। उनसे मुलाकात के बाद मैंने वन-चाइना पॉलिसी को लेकर श्रीलंका की प्रतिबद्धता और साथ ही क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के लिए यूएन चार्टर को दोहराया।
उन्होंने आगे कहा कि देशों को उकसाने वाली कार्यवाही से बचना चाहिए। यह देश मे संकट पैदा करती है। शान्तिपूर्ण सहयोग का परिचय वही दे सकता है जो पारंपरिक तरीके से रहे और किसी भी देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप न करे। जानकारी के लिये बता दें चीन का समर्थन करते हुए पाकिस्तान ने बयान दिया था कि दुनिया रूस और युक्रेन के बीच जारी युद्ध का संकट झेल रही है। अब दुनिया के पास इस तरह की अन्य गतिविधियों को झेलने की ताकत नही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories