कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने किया भाजपा से जुड़ने का ऐलान

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति: कांग्रेस पार्टी की कलह खत्म होने का नाम नही ले रही। पार्टी के नेता लगातार अपना पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। नेताओ का यूं कांग्रेस छोड़कर जाना कांग्रेस के अस्तित्व के लिये बड़ा खतरा बनता जा रहा है। खबर है कि हरियाणा से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई अब भाजपा परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने इस बात का खुद ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह गुरुवार को भाजपा परिवार से जुड़ जाएंगे।

जानकारी के लिये बता दें राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वितीं के बाद से उनको लेकर यह अटकलें तेज हुई थी कि वह अब कांग्रेस से पृथक होकर भाजपा में अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कल यानी 4 अगस्त को सुबह 10:10 बजे वह भाजपा परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। वह आज चंडीगढ़ से विधायक पद से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस विधायक कुलदीप की इस घोषणा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई है।
जानकारी के लिये बता दें भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने से पहले कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर स्थिति अपने आवास पर अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की थी। उस बैठक में उन्होंने भाजपा में शामिल होने के परिपेक्ष्य में अपने साथियों से सलाह ली। सभी ने उनको समर्थन दिया और उनके निर्णय को सही बताया। उन्होंने कहा कि हम यह कदम आमदपुर के विकास के लिये उठा रहे हैं हम आमदपुर के विकास में कोई कमी नही आने देंगे और आमदपुर की छवि बदलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *