शुभेंदु अधिकारी ने होम मिनिस्टर अमित शाह को सौंपी TMC के 100 नेताओं की लिस्ट, भ्रष्टाचार का मामला

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ विशेष भेंट की।

इस मुलाकात में उन्होंने अमित शाह को टीएमसी के 100 ऐसे नेताओं की लिस्ट सौंपी जो पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल हैं या इसे इत्तफाक रखते हैं। इसके साथ ही अमित शाह से मुलाकात में उन्होंने यह भी बताया कि अमित शाह ने सुझाव दिया है कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के नियम को लेकर बातचीत अब शुरू की जाए।

अधिकारी ने इसके बाद जानकारी दी कि उन्होंने (अमित शाह) सीएए के नियमों पर कहा, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से अवैध हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई प्रवासियों को नागरिकता देने का प्रयास करते हैं यह टीकाकरण अभियान के बाद बनाए जा सकते हैं। क्योंकि इस समय कोविड की एहतियाती खुराक खत्म होने की कगार पर है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कामकाज के साथ-साथ अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की है।

अधिकारी ने कहा कि मैंने दो मुख्य बिन्दुओं पर गृहमंत्री से बात की। उन्होंने मुझे एसएससी भर्ती घोटाले की जड़ तक जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आश्वस्त किया है।

इसके बाद उन्होंने (शाह) ने मुझे यह भी आश्वासन दिया कि सीएए जल्दी ही लागू किया जाएगा। पर इस समय देश को कोविड से संबंधित कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है इस लिए इसको बाद में किया जाएगा।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *