सबसे सस्ता है Jio का ये रिचार्ज प्लान

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। वैसे तो टेलीकॉम कंपनियां कई तरह के प्लान लेकर आया करतीं हैं। बता दें कि लॉन्ग टर्म से लेकर एक दिन की वैलिडिटी तक के सभी प्लान्स भी आपको प्रदान किए जा रहे है। वहीं इनमें से अपने लिए वैल्यू फॉर मनी प्लान तलाशना एक कठिन कार्य है। आज हम आपकी इसी असमंजस को सॉल्व करेंगे।

जानिए Jio का वैल्यू फॉर मनी प्लान

वैसे तो ब्रांड कम बजट से लेकर अधिक बेनिफिट्स वाले हाई-एंड प्लान्स तक के कई ऑफर को कंपनियां पेश करतीं है। बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे प्लान्स भी है, जो वैल्यू फॉर मनी या बजट फ्रेंडली बताएं जाते है। इन वैल्यू फॉर मनी प्लान के रेट्स हर यूजर के लिए अलग-अलग होने वाले हैं। 

अगर किसी यूजर का डेटा यूज कम होता हो तो उसके लिए कम डेटा वाला प्लान बेहतर होने वाला है। वहीं किसी यूजर को अधिक डेटा चाहिए होगा तो वो भी इसमें उपलब्ध है।

ऐसे एक प्लान Disney + Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ कंपनी द्वारा दिया जा रहा है। जिसमें आपको टेलीकॉम सर्विसेस के मुकाबले Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान किया जाएगा। 

ये Jio का सबसे सस्ता प्लान है जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ दिया जाता है। वैसे तो सबसे सस्ता प्लान 333 रुपये में आता है, लेकिन इसमें आपको सिर्फ तीन माह के लिए Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान किया जाएगा। 

साथ ही 499 रुपये के प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए Disney + Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा प्रदान किया जाता है। इस पूरे प्लान में यूजर्स को कुल 56GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही आप इसके अंतर्गत अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS का लाभ भी उठा सकते हैं। 

इस JIO के रिचार्ज प्लान में Jio Apps का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही अगर आप Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे अफोर्डेबल ऑप्शन साबित होगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *