आज से 500 सेलीब्रिटी करेंगे हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन

admin
By admin
2 Min Read

Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान से आज यानी 1 अगस्त से क्रिकेटर, फ़िल्म स्टार व आदि बड़े सेलीब्रिटी जुड़ेंगे। यह सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करेंगे और अपने फॉलोवर्स को इसका समर्थन करने के लिये प्रोत्साहित करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इस अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए 500 से अधिक सेलिब्रिटी से सम्पर्क साधा है। 

बताया जा रहा है अब यह सेलीब्रिटी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लोगो को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने की कोशिश करेंगे और 13 से 15 अगस्त तक सेल्फी विद तिरंगा अभियान के साथ सबको शुभकामनाएं भी देंगे। जानकारी के लिये बता दें हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश के डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को भेदने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की है।
बैठक में कहा गया की डेढ़ करोड़ लोगो को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य है और स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे बनाये जा रहे हैं। बताया जा रहा प्रदेश के समस्त जिलों में तिरंगा विक्रय के लिए अभी 36 हजार वितरण केन्द्र बनाए गए हैं इन केंद्रों से आम नागरिक तिरंगा खरीद कर अपने घर मे लगा सकता है। इसके तहत केंद्र शासन की harghartiranga.com. वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो या सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते हैं और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *