इस एक्टर को न्यूड देखने में मुझे कोई आपत्ति नहीं हैं बोलीं एक्ट्रेस Ananya Panday

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। लाइगर’ से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे साउथ के जाने माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 7 (Koffee With Karan 7) में पहुँचे। वैसे तो ये शो काफी सुर्खियों में रहता है पर देवरकोंडा ने इस शो में कुछ ऐसा बोल दिया जिससे ये और भी चर्चा में आ गया है।

बता दें कि इस शो में उनके साथ उनकी को- स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी पहुंचीं थी, शो में दोनों ही कास्ट्स ने करण के सवालों के काफी मजेदार जवाब दिए साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोले। 

शो के रैपिड-फायर राउंड में फिल्ममेकर ने विजय देवरकोंडा से न्यूड फोटोशूट (Nude Photoshoot) कराने को लेकर सवाल किया तो ‘लाइगर’ स्टार ने हां भी कह दिया। वहीं, अनन्या ने रैपिड-फायर राउंड में कहा कि विजय को ‘पूरी तरह से न्यूड’ देखने में उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं होगी।

बता दें कि विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से कॉफी विद करण (Koffee With Karan) में रैपिड फायर राउंड के दौरान ‘डू और डाई’ सेगमेंट में पूछा गया कि क्या वह इंटरनेशनल मैगजीन के लिए कभी न्यूड फोटोशूट करवाएंगे? 

विजय इस पर जवाब देते हैं, ‘अगर वह अच्छे से शूट होता है, तो मुझे करने में कोई भी दिक्कत नहीं है।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *