सिसोदिया बोले केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के सरकारी स्कूल का बच्चा जा रहा नीट और जेईई में

admin
By admin
2 Min Read

दिल्ली: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आयोजित हैपिनेस उत्सव के समापन में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पहुंचे। स्कूल में मनीष सिसोदिया ने कहा, जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार आई है शिक्षा का बजट बेहतर हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने 25 फीसदीं शिक्षा का बजट रखा है। उनके नेतृत्व में यूपी की शिक्षा बेहतर हुई है। आज सरकारी स्कूलों से पढ़े बच्चे नीट ओर जेईई की परीक्षा दे रहे हैं। करीब के बच्चे के सपने पूरे हो रहे हैं उन्हें उड़ान मिल रही है।

उन्होंने कहा, हमारा बेहतर शिक्षा का अभियान तभी सफल होगा जब हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अच्छे इंसान बनेंगे। आज हमने दिल्ली की शिक्षा को एक नई दिशा दी है। हमे इस बात की खुशी है कि दिल्ली के स्कूलों में बच्चे अपने दिन की शुरुआत मेडीटेशन से करते हैं। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की आज हर ओर तारीफ हो रही है। आज विदेश से लोग हैपिनेस क्लास देंखने आ रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमे हैपिनेस क्लास चलाते हुए 4 साल हो गए हैं। हमारा शिक्षा क्रांति का स्तर तीसरे चरण में है। पहले के समय मे दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता थी। बच्चे पढाई से दूर थे उन्हें बेहतर सुविधाएं नही मिल पा रही थी। बच्चो के मन मे यह भाव था कि बेहतर शिक्षा सिर्फ प्राइवेट स्कूल के बच्चो को मिलती है। लेकिन हमारे प्रयास ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की छवि को बदला है।दिल्ली सरकार के बजट का 25% शिक्षा पर होता है, आज तक तकरीबन 90 हज़ार करोड़ खर्च कर चुके हैं. सीएम ने कहा कि ऐसा होना चाहिए कि जब हम दुनिया से जाएं तो दुनिया रोए और हम हंसे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *