धन, नौकरी, गृहस्थ जीवन और उच्च शिक्षा के कारक हैं भगवान बृहस्पति, ऐसे करें पूजा

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। आज गुरुवार (Thursday) यानी कि बृहस्पतिवार का दिन हैं जो कि हिंदू धर्म में बृहस्पति ग्रह के साथ ही भगवान विष्णु को समर्पित हैं। इस दिन की गई पूजा-अर्चना कार्य में तरक्की, यश एवं कीर्ति में वृद्धि करते हुए जीवन में आ रही आर्थिक, सामाजिक या वैवाविक परेशानियों को समाप्त करने के लिए की जाती हैं।

गुरु ग्रह को मनुष्य के जीवन में धन, नौकरी, गृहस्थ जीवन और उच्च शिक्षा के कारक के रूप में माना जाता है।

इतना ही नहीं बृहस्पति (Thursday) को सभी नौ ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह भी माना जाता है जिसकी मजबूत स्थिति से कार्यों की सफलता एवं शुभता सिद्ध की जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुरुवार के दिन किए जाने वाले ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही आपकी उन्नति में कारगर होंगे।

स्नान के पानी में हल्दी का विशेष महत्व

गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठें और रोजमर्रा के कार्यों से निवृत होकर स्नान करने जाएं पर इस विशेष दिन आपको स्नान के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल लेनी है। 

स्नान के बाद बृहस्पति देव की पूजा करें। साथ ही बृहस्पति देव की कथा का पाठ जरूर करें। इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि क‍िताब पढ़ने से पहले उसपर पीले रंग के फूल चढ़ाएं और धूपबत्‍ती द‍िखा दें। इसके बाद पूरी श्रद्धा से ‘ऊं बृं बृहस्पतये नम:’ मंत्र का 11 या 21 बार जप भी करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *