बीमारी के चलते अमेरिका में हैं अभिनेता और BJP नेता सनी देओल, पार्टी इस कारण से नाराज़

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता सनी देओल इन दिनों स्वास्थ्य संबंधित परेशानी के चलते वो इस वक्त अमेरिका में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। सनी के प्रवक्ता की माने तो, ‘बॉर्डर’ स्टार को कुछ हफ्तों पहले अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान पीठ में गहरी चोट लग गई थी जिसके बाद उन्होंने कुछ दिनों तक मुंबई में इलाज करवाया पर फायदा न मिलने पर वो अमेरिका चले गए। 

अपनी चोट के चलते ही पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी न ही राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पहुंचे और न राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में शामिल हो सके। 

बता दें कि मुंबई में इलाज से फायदा न मिलने के कारण वो दो हफ्ते पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुए। इस दौरान देश में राष्ट्रपति चुनाव हुए और वो वोट नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक वो पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही वापस लौटेंगे।

बता दें इन सभी के चलते पार्टी के कुछ नेताओं ने नाराजगी भी जताई है क्योंकि वह पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में से एक थे। वहीं भाजपा का दावा था कि सनी प्रचार के अंतिम चरण में रहेंगे, पर वो नजर नहीं आए। इतना ही नहीं सनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी नहीं पहुँचे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *