भाजपा नेता ने किया ट्वीट लोग बोले क्या भाषा है जनाब पद की गरिमा बनाए रखये

admin
By admin
3 Min Read

Delhi: दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर केजरीवाल सावालो के घेरे में है। विपक्ष लगातार अपने शाब्दिक बाणों से उन्हें मुर्छित करना चाहता है। वही उपराज्यपाल द्वारा आबकारी नीति की सीबीआई जांच के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है और अब उनको भी गिरफ्तार करने वाले हैं, ये सिसोदिया को फंसाने की साजिश है हमे जेल से डर नही लगता तुम सावरकर की तो हम भगत सिंह की औलाद है।

वही अब इस मामले पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिना विभाग का CM बिना नियम क़ानून के सरकार चला रहा है .. पकड़े गए तो भटका रहे हो .. तू इधर उधर की बात ना कर ये बता शराब नीति में करोड़ों कैसे पार किए ? मनोज तिवारी के ट्वीट पर यूजर्स जमकर अपनी राय दे रहे हैं।
https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1550480625970294789?t=btiS8F6iun1luiMUEieFaA&s=19

 

एक यूजर लिखता है कि दिल्ली में आप की सरकार ने कुछ तो अच्छा किया था जो दोबारा सत्ता में आई थी , पर अगली बार का पता नही अभी आयेंगे या नही। एक यूजर कहता है कि बिना विभाग के सारे मज़े और जो करे सो भरे,साथ-साथ में प्रभावी व्यक्ति को ठिकाने लगा दो कि आगे चलकर पार्टी में चैलेंजर ही न बचे ! जो आपा को आप कर सकता वह कुछ भी कर सकता है ! 
वही एक यूजर मनोज तिवारी की भाषा को लेकर उनकी लताड़ लगाते हुए कहता है कि माननीय संसद सदस्य मनोज जी, आपकी भाषा कौशल अत्यंत उच्च कोटि की है, कृपया एक संवैधानिक पद ( मुख्यमंत्री) पर आसीन व्यक्ति के लिए तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग न करे। आपके श्रीमुख से यह उचित नही। वही एक अन्य यूजर बोलता है श्रीमान अब आप सांसद हैं.इस पद की गरिमा और मर्यादा को बनाये रखिए.”तू-तड़ाक “वाली भाषा का प्रयोग अशोभनीय है.करोड़ों का हिसाब पूछने का काम सी.बी.आई. को सौपा गया है, आपको नहीं.आपका काम अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता की सेवा करना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *