बैंक में जीरो बैंलेंस होने पर निकाले धड़ाके से पैसा

admin
By admin
2 Min Read

व्यापार: हम वैसे तो हमेशा यही कोशिश करते रहते हैं कि हम अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिये अपने अकाउंट में पैसा बचा कर रखे। लंबी बचत करने के बाबजूद भी हम कई बार ऐसी परिस्थितियों में फस जाते हैं कि हमारे अकाउंट में एकदम पैसे नही रहते हैं और हम टेंशन में आ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपके अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी आप अपने खाते से पैसा निकाल सकते हैं।

असल मे हम बात कर रहे हैं ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी (OD) की जो सुविधा बैंक द्वारा प्राप्त करवाई जाती है। यह एक ऐसी सुविधा होती है जो अकाउंट होल्डर्स को पहले से उपलब्ध फंड के अलावा अपने अकाउंट से पैसे निकालने की अनुमति देता है। यह आपको सिक्योर व अनसिक्योर पैसे की सुविधा देने में आपकी मदद करता है। OD सुविधा विड्रॉल लिमिट के अधीन हैं इससे आप एक लिमिट के आधार पर ही पैसा निकाल सकते हैं। यह लिमिट आपकी इनकम और आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट से तय होती है।
जानकारी के लिए बता दें अन-सिक्योर्ड OD फैसिलिटी पर ब्याज बॉरोअर के क्रेडिट स्कोर, मंजूर क्रेडिट लिमिट, रि-पेमेंट टेन्योर जैसी चीजों पर निर्भर करती है। ओवरड्राफ्ट अमाउंट पर ब्याज पहले से तय दर पर लगाया जाता है. इसकी गणना दैनिक रूप से की जाती है और मासिक रूप से डेबिट हो जाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *