SSC Scam: जाने कैसे अर्पिता मुखर्जी जुड़ी एक राजनेता से

admin
By admin
3 Min Read

SSC Scam: स्कूल सर्विस कमीशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने अर्पिता मुखर्जी के घर से अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद, 20 से अधिक मोबाइल फोन और 50 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार से पूर्व इन दोनों से तकरीबन 26 घण्टे तक पूंछताछ की है।

जाने कौन है अर्पिता मुखर्जी:

बताया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी एक अभीनेत्री रही है इन्होंने बंगाल फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें एक्टिंग में कुछ खास सफलता हासिल नही हुई है। लेकिन इन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिये हर सम्भव प्रयास किया। उन्होंने बांग्ला फिल्मों की सुपरस्टार प्रोसेनजीत की फिल्मों में भी काम किया लेकिन वह सफल न हो सकी। लेकिन अर्पिता का नाम तब सुर्खियों में आ गया जब जब उनके घर ईडी का छापा पड़ा ओर उनके घर से 20 करोड़ की नगदी बरामद हुई। जब से यह खबर सामने आई है तब से बंगाल में यह बात शोर किये हुए हैं कि आखिर एक ऐक्ट्रेस कैसे एक राजनीतिक व्यक्ति से मिल गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी की सरकार में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी दक्षिण कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक हैं। यह कोलकाता की बड़ी दुर्गा समितियों में से एक है। अर्पिता का सम्बंध इस समिति से है अबकी बार पूजा के पोस्टरों में अर्पिता का नाम अध्यक्ष के रूप में मुद्रित था।
भापजा नेता शुभेंदु अधिकारी ने अर्पिता का बंगाल सरकार से कनेक्शन दिखाने के लिये सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दुर्गापूजा उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी, पार्थ चटर्जी, टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के साथ अर्पिता मुखर्जी भी दिख रही है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने आधिकारिक बयान जारी कर खुद को इस मामले से अलग कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *