बेटी पर अवैध बार का मामला आया सामनेकांग्रेस ने स्मृति ईरानी की बर्खास्तगी मांगी

admin
By admin
2 Min Read

Breakingnews: गोवा के कथित तौर पर अवैध बार से जुड़े आरोपो को बेबीयूनियादी बताते हुए स्मृति ईरानी की बेटी ने कहा है कि न वह कोई रेस्तरां चला रही है और न उनका वह किसी होटल की मालिक है। ज़ोइश इरानी के वकील किराट नागरा ने कहा उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाये गए आरोप गलत है। स्मृति ईरानी का सम्बंध राजनीति से है। उनके राजनीतिक विरोधियों ने यह आरोप अपने राजनीतिक स्वार्थ हेतु लगाये है। क्योंकि वह एक पोलिटिकल लीडर की बेटी है ओर लोग उन्हें बदनाम करने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के लिये बता दें स्मृति ईरानी पर लगे आरोपों को इंगित करते हुए कांग्रेस ने स्मृति ईरानी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय स्मृति ईरानी के परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनकी बेटी पर आरोप है कि उनके रेस्तरां में फर्जी लाइसेंस बनवाकर शराब का व्यापार चल रहा है। उन्होंने कहा यह कोई राजनीतिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी नही है। यह खुलासा आरटीआई ने किया है।
कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ज़ूबिन इरानी की बेटी जोइश इरानी ने अपने ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ के लिए फ़र्ज़ी दस्तावेज़ देकर ‘बार लाइसेंस’ जारी करवाए है। उन्होंने कहा हम प्रधानमंत्री जी से मांग की है कि वह स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। कांग्रेस ने दावा करते हुए शोकॉज नोटिस की कॉपी भी शेयर की है। पार्टी ने दावा किया है कि जिस अधिकारी ने नोटिस जारी किया है अब उसका तबादला किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *