MPPSC Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, इस तारीक से होंगे आवेदन

admin
By admin
2 Min Read

 

MPPSC Recruitment 2022। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने गाइनोकोलॉजिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। योग्य उम्मीदवार MPPSC Gynecology Specialist Recruitment 2022 के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 8 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2022 है।

कैसे होगी भर्ती?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्त्री रोग विशेषज्ञ के 153 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। ‌ जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 41 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 25 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 31 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 41 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 15 पद रखे गए हैं। इन पदों पर भर्ती पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगी।

कौन होंगे योग्य?

इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा / सी.पी.एस डिप्लोमा या कोई समकक्ष डिग्री होनी आवश्यक हैं। इसके साथ ही भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी पाने के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन पर विजिट कर सकते हैं।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क 

MPPSC Gynecologist Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 8 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन होंगे।इसके लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए और अन्य कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना पड़ेगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *