इन दो दिन बैंको पर RBI ने कसी लगाम, ग्राहक नहीं निकाल पाएंगे पैसा

admin
By admin
2 Min Read

बैंक: भारतीय रिजर्व बैंक ने कर्नाटक के श्री मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक नियमित और महाराष्ट्र के नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के बाद अब ग्राहक बैंक से पैसा नही निकाल पाएंगे। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों बैंको की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी बिगड़ी आर्थिक दशा को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने यह निर्णय लिया है। 

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक और नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक पर 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इस दौरान कोई भी बैंक से पैसा नही निकाला पायेगा। आरबीआई ने कहा कि रिजर्व बैंक ने कहा कि नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक के 99.87 प्रतिशत जमाकर्ता जमा बीमा और कर्ज गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) बीमा योजना के दायरे में हैं. साथ ही श्री मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक के 99.53 प्रतिशत जमाकर्ता भी डीआईसीजीसी बीमा योजना के दायरे में हैं।
आरबीआई ने कर्नाटक के बैंकऔर महाराष्ट्र के बैंक को लेकर कहा है कि बैंक की स्थिति बेहद खराब है बैंक के हालात देख कर बैंक से पैसे निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन जमा को लेकर कर्ज को समायोजित करने की अनुमति है। आरबीआई द्वारा लगाए प्रतिबंध के बाद अब यह दोनो बैंक बिना आरबीआई की मंजूरी के कोई भी कर्ज न दे कसते है और न कोई कर्ज रिन्यू कर सकते हैं। आरबीआई ने स्प्ष्ट किया है कि इसे बैंक के लाइसेंस को रद्द होने की स्थिति में नही देखा जाना चाहिए यह महज आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *