Viral Photo : एक दो नहीं पूरे पांच बॉलीवुड सितारे इस एक फोटो में

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब तेजी से वायरल हो रही है इस फोटो को एक चैलेंज के रूप में लोगों के सामने पेश किया गया है। इस फोटो में फिल्म इंडस्ट्री के एक-दो नहीं बल्कि 5 दिग्गज सितारे दिखाई दे रहे हैं और चैलेंज यहीं है कि आपको उन्हें पहचानना है। 

आज के टाइम में फोटो में नजर आ रहे ये बच्चे इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुके हैं। अब मुश्किल बात ये है कि इस फोटो में उन सभी 5 सितारों को पहचानने का चैलेंज इतना आसान नहीं। क्योंकि इसमें बहुत कम लोग ही पास हो पा रहे हैं।

अच्छा चलिए अगर आप किसी को भी नहीं पहचान पाए तो आपको एक हिंट दिए देते हैं। आपको बता दें, यह ग्रुप फोटो बॉलीवुड की मशहूर कपूर फैमिली का है।

जिसमें सभी बच्चे दिखाई दे रहे हैं जो आज की डेट में बॉलीवुड के सितारे बन चुके हैं। ये सभी बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में बड़ा नाम कमा रहे हैं।

तो चलिए बता दें कि इस फोटो में आप रणबीर कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर, हर्षवर्धन कपूर और अर्जुन कपूर को देख रहे हैं। 

फोटो में सोनम कपूर ब्लैक ड्रेस में अपने भाई हर्षवर्धन कपूर को पकड़े हुए है। वहीं उनके बगल में रेड टी-शर्ट में चश्मा लगाए हुए शख्स और कोई नही अर्जुन कपूर बैठे हैं। 

सोनम कपूर के पीछे एक बच्चे को गोद में लिए अंशुला नज़र आ रहीं हैं वहीं सबसे पीछे हाथों के साथ विक्ट्री का साइन बनाने वाला बच्चा रणबीर कपूर हैं।

यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिस पर लोग जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर bollywoodtriviapc नाम के हैंडल से इस फोटो को साझा किया गया है। जिसको ‘कपूर्स एंड फैमिली’ कैप्शन दिया गया है। फैंस इसको खूब शेयर कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *