मिशनरियों के लक्ष्य की पूर्ति हेतु बसपा का सत्ता में आना आवश्यक

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति: बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तरप्रदेश की राजनीति से काफी सुर्खियों में है। यूपी में बसपा को करारी हार मिली है ओर बसपा कार्यकर्ता काफी निराश हैं। वही अब खबर है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में स्टेट पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। मायावती ने इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी को स्थापित करने के निर्देश दिये हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यो के राजनीतिक हालात, जातीय और साम्प्रदायिक माहौल को लेकर पार्टी के जनाधार को आगे बढाने ओर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिये हैं। बसपा ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब लोग विपक्ष को साधने के लिए तरह तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। लोगो को सावधान रहने की आवश्यकता है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव को लेकर बसपा पूरी तरह से तैयार है। 
बसपा की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कहा गया है कि बसपा ने अपनी कमर कस ली है। बसपा इस बार हिमाचल प्रदेश में अपने उम्दा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी ओर सफल होने का हर सम्भव प्रयास करेगी। प्रेस नोट में कहा गया है कि मिशनरियों के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु देश व राज्य में बसपा का सत्ता में आना आवश्यक है। प्रेस नोट में अग्निपथ योजना का विरोध किया गया है ओर इस प्रकार की अस्थाई भर्ती को बन्द करने की मांग उठाई गई है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *