BPSC Primary Head Teacher Exam 2022 Postponed । बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राइमरी हेड टीचर भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। BPSC ने आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी पाने के लिए जारी आधिकारिक नोटिस को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि प्राइमरी हेड टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2022 को होना था। पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। अब इस भर्ती परीक्षा को सितंबर 2022 में आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार परीक्षा तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ समय के बाद की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च से ही शुरू हो गई थी। पहले ही आवेदन की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022 से बढ़ाकर 20 मई 2022 कर दी गई थी। अब परीक्षा डेट को भी बढ़ा दिया गया है।
इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास की मांगी गई थी। वहीं सामान्य वर्ग के लिए 750 रुपए और एससी व एससटी वर्ग के लिए 200 रूपए आवेदन शुल्क रखा गया था।
BPSC Primary Head Teacher Exam 2022 Postponed How to Check Notice
कैसे चेक करें नोटिस
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2.अब होम पेज पर दिए गए Important Notice: Regarding postponement of Head Teacher in Primary Schools Written (Objective) Competitive Examination scheduled on 28.07.2022. (Advt. No. 04/2022) का लिंक नज़र आएगा उसपर क्लिक करें।
3.नोटिस आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
4.अब अच्छे से पढ़ लें चाहें तो प्रिंट निकाल लें।
