ब्रिटेन में सत्ता की दौड़ में सबसे आगे ऋषि सुनक, 4 में आमना-सामना

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क।  ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक (Rishi Sunak) सबसे आगे नज़र आ रहे हैं। इस कड़ी में  उन्होंने सोमवार को ब्रिटिश संसद के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान में शीर्ष स्थान भी पा लिया है। 

साथ ही उनके प्रतिद्वंदी टॉम तुगेंदत सबसे कम मत पाने के कारण प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से पूर्णता बाहर हो चुके हैं।

ब्रिटिश भारतीय पूर्व वित्त मंत्री को तीसरे दौर के मतदान में 115 मत प्राप्त हुए, जिसमें व्यापार मंत्री पेनी मोर्डंट 82 मतों, विदेश सचिव लिज़ ट्रस 71 मतों के साथ और केमी बैडेनोच 58 मतों के साथ बाद के स्थानों पर बने हैं।

इसके बाद होने वाले अगले दौर के मतदान में इस सूची के और घटने की उम्मीद लगाई जा रही है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक केवल दो उम्मीदवार ही मैदान में बचेंगे जिनमें फिर आमना-सामना होगा।

5 सितंबर के पहले ही जीतने वाला उम्मीदवार तत्कालीन प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की जगह नए प्रधानमंत्री के रूप में पद की शपथ लेकर कार्यभार संभालेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *