वाह रे मोदी जी गरीबो के लिए GST कर ओर अमीर मित्रों के लिए मेवा कल्चर

admin
By admin
3 Min Read

Breakingnews: आज से कई चीजो की जीएसटी में परिवर्तन हुआ है जिसके चलते रोजमर्रा की कई चीजें महंगी हुई है। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष एक बार पुनः बलिख उठा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के खरबपति दोस्तो को फायदा देने के लिए आगामी समय मे बिजली महंगी करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, पहले पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस महंगी की। आज से आटा, अनाज, दही भी महंगा हो गया। मोदी जी के खरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए आने वाले समय में बिजली महंगी होगी। कुछ लोगों के लिए अंधाधुंध कमाई का इंतजाम हो रहा है, लेकिन “रेवड़ी कल्चर” बोलकर बदनाम गरीब व मध्यवर्ग को किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमे लिखा है कि गरीबो के लिए सेवा कर अमीर मित्रों के लिए मेवा कल्चर। प्रियंका गांधी के ट्वीट पर यूजर्स जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।

 

एक यूजर लिखता है कि कितनी चालाकी से लखनऊ के लूलू मॉल के मामले को बढ़ा-चढ़ाकर राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया गया है.. ख़ासकर मीडिया ने .. पुलिस ने अपना काम कर दिया है.. लूलू मॉल ने सफ़ाई दे दी है.. हद है अब आज तो कम से कम आटा, पनीर आदि पर बढ़े टैक्स पर चर्चा होनी चाहिए। वही दूसरा यूजर कहता है कि मैडम जी किसी बाहरी को कमान देकर कांग्रेस को जिन्दा करो ताकि मोदी की मनमानी रुके, तुमसे और राहुल से कुछ ना होगा, तुम तो इलेक्शन के समय बहुरूपिए की तरह भेष बदलकर कर प्रचार को निकलोगी, कोई जमीनी स्तर पर काम करने वाले को ढूंढो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *