आपसी मतभेद के बाद द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में साथ दिखे उद्धव और शिंदे, यशवंत ने कही बड़ी बात

admin
By admin
2 Min Read

राष्ट्रीय:- महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बजीर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे आपसी मतभेद के बाद भी राष्ट्रपति चुनाव में एक साथ नजर आ रहे हैं ओर दोनो ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में खड़े हैं। वही द्रौपदी मुर्मू को लेकर अब एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह एक आदिवासी महिला है ओर हम हमेशा से आदिवासियों के साथ खड़े हुए हैं उनके लिए काम करना बेहतर होगा। उन्होंने कहा इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड टूटेंगे। हम सभी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे ओर उनकी अनोखी जीत होगी। 

उन्होंने आगे नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे उच्च पद का उम्मीदवार एक आदिवासी महिला को बनाया। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने का मौका दिया। यह वास्तव में गर्व की बात है। वही हमे खुशी है कि हम आदिवासी समाज की एक महिला का चुनाव इस पद के लिए कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दे वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। वही इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा ओर 21 जुलाई को मतगणना की जाएगी।
उद्धव ठाकरे द्वारा द्रौपदी मुर्मू को मिले समर्थन के बाद विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा मैं द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करता हूँ लेकिन वह जिस विचारधारा के साथ है उसका नही। वही अगर मैं राष्ट्रपति बनता हूँ तो CAA और NRC को कभी लागू नही होने दूंगा क्योंकि यह कानून नहीं है। उन्होंने उद्वव ठाकरे द्वारा द्रौपदी मुर्मू को मिले समर्थन पर कहा कि उनपर जोर बनाया गया है कि वह उनका समर्थन करे। उन्होंने कहा भगवा पार्टी ऑपरेशन लोटस के तहत राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए गौर समर्थक विधायकों को मोटी रकम दे रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *