अजमेर दरगाह के चिश्तियों पर भड़क विश्व हिंदू परिषद बोला देश मे फैली अशांति के जिम्मेदार यही है

admin
By admin
3 Min Read

Ajmer: भारत मे इस समय हिन्दू मुस्लिम विवाद उफान पर है। वही अब खबर है कि विश्व हिंदू परिषद अजमेर दरगाह शरीफ के अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती और उनके बेटे आदिल चिश्ती पर भड़क उठा है ओर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहा है। विश्व हिंदू परिषद के महासचिव ने एक वीडीयो जारी कर कहा है कि आज देश के जो हालात हैं वह इनके द्वारा दिए गए बयानों के कारण है। देश मे फैली हिंसा के जिम्मेदार इनके बयान है। इनके सर तन से जुदा करने वाले बयानों के कारण की देश मे अशांति पैदा हुई ओर बाद में उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या हुई।

उन्होंने आदिल चिश्ती की ओर से जारी वीडीयो का विरोध करते हुए आगे कहा, हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया गया यह वास्तव में निंदनीय है। आज किसी के देवी देवता का कितना भी मजाक उड़ाए वह उचित है लेकिन अगर कोई पैगम्बर मोहम्मद को लेकर कुछ कह दे जो कि कई लोगो ने कहा है ओर लिखा भी है तो आप सर तन से जुदा करने की बात करते है। आप बताइये यह कौन सी सभ्यता है यह कौन सा तरीका है। उन्होंने आगे राजस्थान सरकार से अपील की अगर आप वास्तव में हिन्दू के प्रति थोड़ा भी सहिष्णु भाव रखते हैं। हिंदुओ की भावनाओं में आस्था रखते हैं। तो मेरी आपसे विनती है कि आप अजमेर दरगाह के सभी चिश्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो। 

 

उन्होंने आगे कहा कि आप इस मामले को सख्ती से देखे और सरवर और उनके बेटे आदिल को सलाखों के पीछे डाले। विश्व हिंदू परिषद प्रमुख के महासचिव ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, आप लोग सीमा रेखा को पार कर रहे हैं। लेकिन आप नही जानते कि अगर हिन्दू सीमा रेखा के पार आया तो क्या होगा। अब हिन्दू अपने देवी देवताओं का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगा।
जानकारी के लिए बता दें सरवर चिश्ती के बेटे आदिल चिश्ती ने अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था जिंसमे वह हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ा रहे थे। आदिल चिश्ती ने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी है ओर यह दावा किया है कि उनके इस वीडियो को एडिट किया गया है। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नही है। आदिल इस वीडियो में 33 करोंड देवी देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *