इमरजेंसी का टीजर हुआ रिलीज, इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखी कंगना

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन: एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक ओर टीजर रिलीज हो गया है। लोग इस फ़िल्म के टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। इस फ़िल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देगी। कंगना रनौत का इंदिरा गांधी के रूप में पहला लुक सामने आते ही ट्रेड करने लगा है। हालांकि अभी इस फ़िल्म की रिलीज डेट घोषित नही की गई है।

बता दें कंगना रनौत उस दौर की सबसे शक्तिशाली महिला राजनेता इंदिरा गांधी की भूमिका में पर्दे पर धमाल मचाएगी। फर्स्ट लुक में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियों में नजर आ रही है। वही फ़िल्म के टीजर में वह इंदिरा गांधी की तरह आत्मविश्वास से भरी दिखाई दे रही है। उनका यह अंदाज लोगो का ध्यान अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। कंगना ने इमरजेंसी का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि दुनिया की सबसे शक्तिशाली और विवादित महिलाओं में से एक का चित्रण। 
जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म धड़ाक आई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नही दिखा पाई। लेकिन इमरजेंसी एक इतिहासिक फ़िल्म है ओर इंदिरा गांधी का नाम इतिहास में आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वह एक ऐसी महिला थी जिन्होंने महिलाओं के लिए राजनीति के दरवाजे खोल दिये ओर आज तक वह महिलाओं की प्रेरणा बनी हुई है। इंदिरा गांधी इमरजेंसी के दौरान काफी विवादों में घिरी रही लेकिन इंदिरा ने हमेशा जमीन से जुड़कर लोगो के साथ खड़े होकर राजनीति की है। अब ऐसे मे इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रनौत को देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *