बारिश से मचा हाहाकार, उफलाई नदियां , तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किया अलर्ट

admin
By admin
2 Min Read

मानसून:- वैसे तो मानसून पूरे भारत मे आ चुका है। जहाँ कई राज्य मानसून के आने से काफी खुश हैं वही कई राज्य ऐसे हैं जहाँ मानसून के कारण तहिमाम मच गया है। लोगो के घर पानी के साथ बह गए हैं नदियां उफान पर है। लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। कई लोगो की इस मानसून के तांडव ने जान ले ली है। सरकार लोगो को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। 

वही अगर हम बात तेलंगाना की करे तो यहां लगातार भीषण बारिश हो रही है। लोग काफी परेशान हैं। वही तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने लोगो को राहत देने ओर उनके बचाव के लिए आधिकारिक आदेश जारी किया है। उन्होंने यह आदेश तेलंगाना में हो रही भारी बारिश ओर नदियों आए उफान को ध्यान में रखते हुए दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि हम पहले सजग रहेंगे तो हमे जानमाल का नुकसान नहीं उठाना पडेगा।
चन्द्रशेखर राव ने अधिकारियों को सभी विभागों के साथ सामन्जय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा अगर हम आपस मे सामन्जय बनाकर स्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे तो हमे जानमाल का खतरा नहीं उठाना पडेगा। उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर उच्च स्तरीय समीक्षा की बैठक की है। वही दो दिन की बैठक के बाद उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *