सुशान्त सिंह राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया के ख़िलाफ़ NCB ने चार्ज शीट निकाली

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन:- फ़िल्म अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत के बाद इनकीं गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में रही। लोगो का आरोप था की सुशान्त की मौत की हत्या का कारण रिया चक्रवर्ती ही थी लेकिन इस दावे का कोई साक्ष्य नही मिला। वही अब सुशान्त सिंह राजपूत केस में नए पन्ने खुल रहे हैं ओर रिया चक्रवर्ती की समस्याएं पुनः बढ़ती नजर आ रही है। जहां पहले भी रिया से NDPS ने ड्रग्स से जुड़ी पूछताछ की थी. वहीं मंगलवार को रिया और उनके भाई के ड्रग्स पैडलर्स से सीधे संबंधों का खुलासा हुआ है जिसके बाद अब यह मामला काफी फेचिंदा होता दिखाई दे रहा है।

इस खुलासे ने रिया चक्रवर्ती को लेकर ड्रग सप्लाई के मामले तय कर दिये हैं। NCB ने रिया और उनके भाई के खिलाफ चार्ज शीट निकाली है। चार्जशीट में बताया गया है कि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती ड्रग पैडलर्स के सीधे संपर्क में थे. गांजा और चरस के रेगुलर ऑर्डर उनके जरिए ही दिए जा रहे थे. शौविक ड्रग्स को खरीदकर सुशांत सिंह राजपूत तक अपनी बहन के जरिए सप्लाई किया करते थे. ड्रग्स से जुड़ी सारी पेमेंट्स रिया संभाल रही थी।
जानकारी के लिए बता दें NCB ने अभी हाल ही में सुशांत मर्डर केस के मामले में एनडीपीएस कोर्ट के सामने 35 आरोपियों के खिलाफ मसौदा प्रस्तुत किया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की रिपोर्ट पहले ही सीबीआई को दे दी गई थी। लेकिन अब NCB इस मामले में ड्रग के पहलू की जांच कर रही है। जानकारी के लिए बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। इनका शव इनके बंगले पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। कुछ लोग इस मामले को आत्महत्या तो कुछ लोग हत्या बता रहे थे जिसके बाद यह केस सीबीआई को सौंपा गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *