डेस्क। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के नाम से जानी जाने वाली इंदौर नगरी से एक शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। यह घटना तेजाजी नगर से सामने आईं है जहां मकान मालिक ने किराएदार छात्र के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की।
पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक और उसके साथ शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े:पुरुषों में बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानिए कारण लक्षण और इलाज
जानकारी के लिए बता दें कि अलीराजपुर निवासी एक छात्र पढ़ाई के लिए इंदौर में रहता है। बता दें उसके साथ मारपीट के घटना के विरोध में डीआईजी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी हुआ। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय पीड़ित छात्र दो बहनों के साथ किराए पर रहता है। इसी कड़ी में एक दिन मकान मलिक के बेटे ने 50 हजार रुपए किराएदार छात्र को देने की बात कही थी। जिसपर वो आग बबूला हो उठा।
गुस्साए मकान मालिक ने छात्र को घर से बाहर एक स्थान पर बुलाया। जहां मकान मालिक ने चार आरोपियों के साथ मिलकर छात्र की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने छात्र के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच में लगी है।
