छोटी सी वजह, खली ने टोल प्लाजा कर्मचारी को जड़ा थप्पड़ वीडीयो वायरल

admin
By admin
2 Min Read

वायरल खबर: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई ऐसा वीडीयो वायरल होता है जिसे देखकर हम काफी दंग रह जाते हैं। वही अगर वीडियो हमारे फेवरेट पर्सनेलिटी का हो तो यह हमें सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया होगा कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर।हंगामा मचाये हुए हैं। 

अब इस बीच आप सभी के चहेते वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह राणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे तो हमने इनके कई वीडीयो देखे हैं लेकिन आज इनका जो वीडीयो सामने आया है उसमें यह टोल प्लाजा पर झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। 
इस वीडियो में खली टोल प्लाजा कर्मचारी से भिड़े हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि जब टोल प्लाजा कर्मचारी ने खली से ईडी कार्ड मंगा तो उन्होंने उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया। जबकि वीडियो में खली कह रहे हैं कि कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं. एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था, इस वजह से ऐसा हुआ। 
बता दें यह मामला तब का है जब खली जलन्दर से करनाल जा रहे थे। इसी बीच फिल्लोर पर पड़ने वाले टोल प्लाजा के पास का यह वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खली का कहना है कि टोल प्लाजा कर्मचारी फोटो खिंचवाने के लिए उनकी गाड़ी में घुस रहा था जिससे परेशान होकर उन्होंने उसे थप्पड़ मारा है। देखे आप भी वीडीयो…

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *